"सिंधु के पानी से ऑपरेशन सिंदूर तक..." 15 दिन में भारत के 15 एक्शन...और तोड़ दी पाकिस्तान की कमर!
Operation Sindoor : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ था लेकिन 6 मई, मंगलवार की देर रात पाकिस्तान के लिए कयामत की रात से कम कुछ नहीं था. भारत ने आधी रात के बाद अपना बदला ले लिया. पड़ोसी देश की इस कायराना हरकत का हिंद की सेना ने मुंहतोड़ जवाब घर में घुसकर दिया है. आतंक पर जोरदार चोट मारते हुए हमारे शूरवीर जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर जमकर मिसाइलें मारी 100 से ज्यादा आतंकियों का खात्मा किया. बता दें कि भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है जिसका नाम दिया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’. बताया जा रहा है कि ये हमला उन महिलाओं को समर्पित है जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने बर्बतापूर्वक हत्या की थी लेकिन आपको बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से ही भारत पाक के खिलाफ लगातार एक्शन ले रहा था और बीते 15 दिनों में भारत ने 15 एक्शन से पाकिस्तान को रुला दिया. पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद से भारत ने सिंधु जल संधि से लेकर कल रात ऑपरेशन सिंदूर चलाया जहां पानी से लेकर मिसाइल मारने तक भारत ने बता दिया कि आतंक को पनपाने वालों के खिलाफ कोई समझौता नहीं होगा. आइए जानते हैं कि 22 अप्रैल के बाद से भारत ने क्या 15 एक्शन लिए.