Missile Test: भारतीय नौसेना ने दागी मिसाइल...टारगेट हिट ! अरब सागर में परीक्षण
Indian Navy Missile Test: भारत ने कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद अरब सागर में मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। (Indian Navy Missile Test) भारतीय नौसेना ने मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी। स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक INS सूरत ने समुद्र में लक्ष्य को सफलतापूर्वक टारगेट किया। भारतीय नौसेना की ओर से किए गए मिसाइल परीक्षण से अब पाकिस्तान की नींद उड़ गई है।
अरब सागर में मिसाइल का परीक्षण
अरब सागर में मिसाइल के परीक्षण की जानकारी खुद भारतीय नौसेना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। भारतीय नौसेना की ओर से बताया गया कि यह हमारी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में एक और मील का पत्थर साबित हुआ। यह आत्मनिर्भर भारत के लिए गर्व का क्षण है। भारतीय नौसेना ने इस मिसाइल का परीक्षण उस वक्त किया है, जब कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले से पूरे देश में गुस्सा है। पीएम मोदी ने भी आतंकियों के खिलाफ कड़े एक्शन का संदेश दिया है।#IndianNavy's latest indigenous guided missile destroyer #INSSurat successfully carried out a precision cooperative engagement of a sea skimming target marking another milestone in strengthening our defence capabilities.
Proud moment for #AatmaNirbharBharat!@SpokespersonMoD… pic.twitter.com/hhgJbWMw98 — SpokespersonNavy (@indiannavy) April 24, 2025