'इंडियन आइडल 12' के विनर पवनदीप राजन का हुआ एक्सीडेंट, हाथ और पैर में लगी चोट
सिंगर पवनदीप राजन का अहमदाबाद में एक रोड एक्सीडेंट हो गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। आइए आपको उनकी स्थिति के बारे में बताते हैं।
पॉपुलर रियलिटी शो 'इंडियन आइडल सीजन 12' के विनर और सिंगर पवनदीप राजन से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, 5 मई 2025 को अहमदाबाद में सुबह 3:40 बजे उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया और वह घायल हो गए। उन्हें काफी चोट लगी है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह हॉस्पिटल में बेसुध पड़े हुए दिख रहे हैं। पवनदीप काफी टैलेंटेड हैं। दरअसल, वह सिंगिंग के साथ-साथ कई तरह के इंस्ट्रूमेंट भी बजा लेते हैं। खैर, फिलहाल पवनदीप रियलिटी शोज की लाइमलाइट से दूर अपने सिंगिंग करियर पर फोकस कर रहे हैं। उन्होंने अब तक अपने कई म्यूजिक एल्बम भी जारी किए हैं। ये भी पढ़ें: