बगलिहार और सलाल डैम के सीजफायर के बाद क्यों खोले गए गेट? जानिए वजह
भारत ने चिनाब नदी पर बने दो डैम के गेट खोले, जिससे पाकिस्तान में बाढ़ की आशंका बढ़ गई और हालात तनावपूर्ण हो गए।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए थे, जिनमें सबसे कड़ा फैसला था पाकिस्तानियों को देश छोड़ने का और पानी रोकने का। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये तनाव और भी ज्यादा बढ़ गया था। हालांकि, दोनों देशों के बीच 10 मई को शाम 5 बजे सीजफायर का ऐलान किया गया। इसी बीच, आज यानी 11 मई को भारत ने चिनाब नदी पर बने बांधों का पानी भी छोड़ दिया। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को रोक दिया था और चिनाब नदी पर बने दो बांधों से पानी रोक लिया था। इससे पाकिस्तान में चिनाब नदी का जल स्तर गिर गया और नदी सूखने लगी। पाकिस्तान को इस पानी रुकने से काफी नुकसान हुआ।