पाक ड्रोन पर ऐसे कहर बनकर टूटा भारत का ये बाहुबली सिस्टम, एक मिनट में उगलता है 4,000 गोलियां! जानिए इसकी खासियत
8 मई की रात पाकिस्तान के ड्रोन हमले को भारत ने विफल किया, L-70 और ZU-23mm गनों से 50 से ज्यादा ड्रोन हवा में ढेर।
जब पाकिस्तान ने 8 मई की रात भारत पर स्वार्म ड्रोनों से हमला करने की कोशिश की, तो भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने जिस तरह उन्हें आसमान में ही मार गिराया, उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया! L-70 एंटी-एयरक्राफ्ट गन और ZU-23mm सिस्टम ने एक साथ 50 से ज्यादा ड्रोनों को नष्ट करके नया रिकॉर्ड बनाया। ये हथियार एक मिनट में 4000 राउंड फायर करने की क्षमता रखते हैं, जिसके आगे पाकिस्तानी ड्रोनों की सारी चालें धरी की धरी रह गईं! सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमारे सिस्टम ने ड्रोनों को 10-15 किमी दूर से ही ट्रैक कर लिया था, जिसके बाद L-70 और ZU-23mm ने उन्हें आसमान में ही ढेर कर दिया। वहीं पाकिस्तान की यह असफल कोशिश साबित करती है कि भारत की वायु रक्षा प्रणाली कितनी मजबूत है। अब DRDO स्वदेशी एंटी-ड्रोन सिस्टम विकसित कर रहा है, जो लेजर तकनीक पर आधारित होगा। सेना ने स्पष्ट किया है कि "कोई भी दुश्मन ड्रोन या मिसाइल भारतीय सीमा में घुसने नहीं पाएगा। यह भी पढ़ें: जम्मू से जैसलमेर तक…कहां-कहां पाक ने की बीती रात नापाक हरकत? इंडियन आर्मी ने बताया कैसे भारत ने दिया मुंहतोड़ जबाब "चेतावनी के बाबजूद पाक ने किया हमला, भारत ने हमलों को निष्क्रिय करते हुए लाहौर के एयर डिफेंस को किया तबाह": कर्नल सोफिया