देश में मौसम ने मारी पलटी, लू से लेकर ओलावृष्टि तक की मिली चेतावनी, जानिए कब-कहां होगा क्या असर
अगर आप भी मई के महीने में तेज़ गर्मी से परेशान हैं तो तैयार हो जाइए, क्योंकि भारत का मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8 मई 2025 को देश के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है—कहीं बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, तो कहीं जानलेवा लू का कहर!
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम बदल सकता है। IMD के अनुसार, आसमान में घने बादल, गर्जना, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहेगा।हीटवेव का रहेगा असर, लेकिन राहत भी मिलेगी
मई की शुरुआत से ही कई राज्यों में लू का प्रकोप शुरू हो चुका है। हालांकि IMD का कहना है कि कुछ दिनों तक आंधी-तूफान और बिजली के साथ बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। यह मौसम का वो दौर है जब दिन में गर्मी और शाम को ठंडी हवा का मिश्रण देखने को मिल सकता है।पूर्वी भारत में 08 मई से उष्ण लहर का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 07 मई तक गरज, बिजली, ओलावृष्टि, तेज़ हवा के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना है और उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आने की संभावना है। गुजरात राज्य और पूर्वी राजस्थान में 06-08 मई… pic.twitter.com/1nMdgzIcDJ
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 6, 2025