अगर चाहिए मुलायम और सॉफ्ट रोटी तो अपनाएँ ये टिप्स, स्वाद में भी बनेगी ज़बरदस्त
रोटियां तो सभी घरों में बनती हैं और उन्हें सब्जियों के साथ बड़े मज़े से खाते हैं। आटा ऐसा गूंथें कि रोटियां नरम और फूली हुई बनें।
Kitchen Tips: रोटियां तो सभी घरों में बनती हैं और उन्हें अलग-अलग सब्जियों के साथ बड़े मज़े से खाते हैं। पर अगर आटा ठीक से नहीं गूंथा जाए, तो रोटियां न तो देखने में अच्छी लगती हैं और न ही उनका स्वाद अच्छा होता है। इसीलिए सब चाहते हैं कि आटा ऐसा गूंथें कि रोटियां नरम और फूली हुई बनें। लेकिन, कभी-कभी ऐसा हो नहीं पाता। आटे में पानी डालकर चाहे नरम गूंथो या सख्त, रोटियों में वो बात नहीं आती जो चाहिए होती है। अगर आपको भी यही दिक्कत है, तो आप यहां बताया गया तरीका अपना सकते हैं। यह छोटा सा तरीका आपके आटे को इतना नरम बना देगा कि हर रोटी एकदम पतली और मुलायम बनेगी। इसके लिए आपको बस आटा गूंथते समय पानी के साथ दो और छोटी चीजें डालनी होंगी। रोटियां देखकर आपका मन खुश हो जाएगा और खाने में भी बहुत मज़ा आएगा।