अगर गर्मी के कारण हो गई है स्किन एलर्जी, तो इन तरीकों से पा सकतें हैं छुटकारा
गर्मियों की धूप सीधे त्वचा पर पड़ती है, तो त्वचा की एलर्जी के साथ-साथ लाल-काले चकत्ते या सनबर्न जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
Summer Tips: गर्मियों की तेज़ धूप जब सीधे हमारी त्वचा पर पड़ती है, तो त्वचा की एलर्जी के साथ-साथ लाल-काले चकत्ते या सनबर्न जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कभी-कभी इनमें खुजली या जलन भी हो सकती है। इससे आपकी त्वचा भद्दी दिखने लगती है, क्योंकि वास्तव में सूरज की पराबैंगनी किरणों के प्रभाव से हमारी त्वचा की ऊपरी परत जल जाती है। इसके अलावा, आपको धूप से एलर्जी भी हो सकती है। तब आपके लिए और भी सावधानी बरतना ज़रूरी हो जाता है। गर्मी के मौसम में अक्सर दिखाई देने वाली इन समस्याओं से कुछ आसान घरेलू उपायों के ज़रिए भी निपटा जा सकता है। हम यहाँ कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं, जो न तो ज़्यादा खर्चीले हैं और न ही मुश्किल से मिलते हैं, बल्कि आपके आसपास ही आसानी से उपलब्ध होते हैं। आइए, इनके बारे में जानते हैं।