अगर बुधवार के दिन गणेशजी के इन महामंत्रों का करेंगे जाप तो सारे कष्ट दूर करेंगे बप्पा

बुधवार का दिन भगवान गणपति को समर्पित है और इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करते हैं

Update: 2025-05-21 05:55 GMT
Mantra Chant on Wednesday: बुधवार का दिन भगवान गणपति को समर्पित है और इस दिन भक्त पूरी श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करते हैं. हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि भगवान गणेश को प्रथम पूज्य माना गया है. किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य की शुरुआत गणेश पूजन से करने पर वे कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होते हैं. मान्यता है कि बुधवार को विधि-विधान से गणपति की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है. ज्योतिष शास्त्र में गणेश जी के 5 महामंत्रों का उल्लेख है. इनमें से किसी एक का भी बुधवार के दिन जाप करने से भक्तों को दुखों से मुक्ति मिलती है और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान गणेश के इन 5 महामंत्रों के बारे में.

गणेश मंत्र

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।।

गजानंद एकाक्षर मंत्र

ऊँ गं गणपतये नमः।। ऊँ वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ:। निर्विघ्नं कुरू मे देव, सर्व कार्येषु सर्वदा।।

गणेश गायत्री मंत्र

ऊँ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्। [caption id="attachment_88966" data-align="alignnone" data-width="1024"]
Mantra Jaap[/caption]

समस्याओं को दूर करने के लिए

गणपतिर्विघ्नराजो लम्बतुण्डो गजाननः। द्वैमातुरश्च हेरम्ब एकदन्तो गणाधिपः॥ विनायकश्चारुकर्णः पशुपालो भवात्मजः। द्वादशैतानि नामानि प्रातरुत्थाय यः पठेत्‌॥ विश्वं तस्य भवेद्वश्यं न च विघ्नं भवेत्‌ क्वचित्‌

ग्रह दोष से बचने के लिए मंत्र

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:। नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक:।। धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:। गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम्।।

गणेश कुबेर मंत्र

ऊं नमो गणपत्ये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा । बुधवार को गणेश कुबेर मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. (Mantra Chant on Wednesday)इस मंत्र के प्रभाव से व्यक्ति को धन संबंधी परेशानियों से मुक्ति मिलती है. इसके नियमित जाप से कर्ज से छुटकारा मिलता है और आय के नए स्रोत खुलने लगते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है, इसलिए हर बुधवार इन मंत्रो का जाप अवश्य करें। यह भी पढ़ें:   

Similar News