शरीर में क्यों बन जाती है पथरी? जानें इसके कारण और बचाव के तरीके
आजकल खराब लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में पथरी का होना आम बात है। हालांकि, कुछ पथरियां खतरनाक भी होती हैं, जो सर्जरी के बिना नहीं हटतीं।
Most Dangerous Stone : शरीर में पथरी का बनना वैसे तो एक आम समस्या है, जो अक्सर लोगों को हो जाती हैं। इनमें से ज्यादातर पथरियां दवाई खाने से घुल जाती हैं, लेकिन कुछ को ऑपरेशन के जरिए बाहर निकलवाना पड़ता है। दरअसल, गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में स्टोन बनने का खतरा हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में ये पथरियां कैसे बनती हैं। चलिए हम आपको बता देते हैं-
शरीर में पथरी का बनना
बता दें शरीर में पथरी बॉडी में मौजूद मिनरल्स और अन्य पदार्थों के जमने से बनने लगती हैं। दऱअसल, जब ये तत्व सख्त होकर जमने लगते हैं, तो स्टोन में बदल जाते हैं। आमतौर पर शरीर में पथरी गुर्दे, पित्त की थैली, यूरिनरी और पेट में बनती हैं।- किडनी स्टोन- अगर आपको पेशाब करने में दिक्कत हो रही है, तो यह किडनी में पथरी होने की वजह से हो सकता है।
- गॉलब्लैडर स्टोन- इस तरह की पथरी पेट के दाहिने हिस्से में दर्द का कारण बनती है।
- यूरिनरी ब्लैडर स्टोन- इससे भी पेशाब करने में समस्या होती है।
- पैंक्रियाज स्टोन- इस तरह की पथरी पाचन तंत्र को प्रभावित करती है।