सनी देओल की 'जाट' पर हेमा मालिनी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘धर्मेंद्र बेहद खुश हैं’, ईशा देओल ने भी दी बधाई
हाल ही में, दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी और ईशा देओल ने सनी देओल की फिल्म 'जाट' पर प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं।
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'जाट' जब से रिलीज हुई है, सुर्खियों में बनी हुई है। 'गदर 2' के बाद सनी की यह पहली फिल्म है, जिसे दर्शकों का भी बेशुमार प्यार मिल रहा है। पहले दिन जाट ने 9.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। खैर, अब इस पर सनी की सौतेली मां व दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आया है। वहीं, ईशा ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं और यह सब उनकी कड़ी मेहनत और लोगों का प्यार है, उन्होंने उनके लिए इतना किया। तो मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म ने बड़ी शुरुआत की! उनके साथ ऐसा ही होना चाहिए, हमेशा।"