प्रीतिका राव ने हर्षद अरोड़ा पर लगाया था 'हर महिला संग सोने' का आरोप, अब एक्टर ने दिया जवाब
एक्ट्रेस प्रीतिका राव ने अपने को-एक्टर हर्षद अरोड़ा पर इंडस्ट्री की हर महिला संग सोने का आरोप लगाया था, जिस पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी है।
साल 2014 में एक टीवी शो आया था, जिसका नाम 'बेइंतेहा' था। इस टीवी शो में हर्षद अरोड़ा और प्रीतिका राव ने मुख्य भूमिका निभाई थी और दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। ऐसे में उनके फैंस उनके रोमांटिक सीन्स के वीडियो एडिट करके अभी भी सोशल मीडिया पर डालते रहते हैं। खैर, इस समय हर्षद और प्रीतिका के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। दरअसल, बीते दिनों प्रीतिका ने हर्षद पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर अब हर्षद की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने आगे कहा, ''मुझे किसी ऐसे व्यक्ति से भी मैसेज मिले, जो माफी मांग रहा था और दावा किया कि वह उनकी (प्रीतिका) की टीम से है। यह किसी को बलि के बकरा बनाने जैसा है। अगर मैं चाहता, तो उन्हें इसके लिए मानहानि का नोटिस भेज सकता था, लेकिन मेरे पास इन सब चीजों के लिए वक्त नहीं है। मैंने सोचा, मैं शूटिंग कर रहा हूं और मुश्किल से अपने लिए समय निकाल पाता हूं। उनके पास खाली वक्त है, इसलिए वह अपनी एनर्जी इन सब चीजों पर लगा रही हैं।'' ये भी पढ़ें: