हार्दिक पांड्या-जैस्मिन वालिया ने अपने रिश्ते को किया कंफर्म? जीत के बाद MI की टीम बस में दिखीं एक्ट्रेस
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया को 'मुंबई इंडियंस' की टीम बस में देखा गया, जिसने उनके डेटिंग रूमर्स को और हवा दी।
एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक से अलग होने के बाद क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की जैस्मिन वालिया संग डेटिंग रूमर्स सामने आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस पर खुलकर बात नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, सोमवार रात को ब्रिटिश सिंगर और टीवी पर्सनैलिटी जैस्मिन को 'मुंबई इंडियंस' की बस में चढ़ते हुए देखा गया। वैसे, यह पहली बार नहीं है जब दोनों को जोड़ा गया है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान भी जैस्मिन को स्टैंड में भी देखा गया था। कुछ फैंस ने दावा किया था कि वह हार्दिक को फ्लाइंग किस देती हुई नजर आई थीं। वहीं, दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहों को सबसे पहले तब हवा मिली थी, जब ईगल-आइड Reddit यूजर्स ने ग्रीस की जर्नी पर दोनों की एक ही जगह से अलग-अलग तस्वीरें नोटिस की थी।