आधे शरीर के साथ पैदा हुए ये डॉगी, वीडियो देख कहेंगे- कुदरत भी क्या-क्या रच देती है!
एक दुर्लभ बीमारी 'शॉर्ट स्पाइन सिंड्रोम' से पीड़ित दो कुत्तों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुत्तों का शरीर आधा-अधूरा लग रहा है, देखकर हर कोई हैरान है।
अब तक आपने न जाने कितने ही अजीब जानवरों को देखा होगा, लेकिन जो वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वो तो सारी हदें पार कर गया। दो कुत्ते ऐसे दिख रहे हैं जैसे आधे शरीर के साथ पैदा हुए हों। ऐसा नज़ारा शायद ही पहले कभी देखा हो। वीडियो में दोनों डॉगी घर के आंगन में टहलते नजर आते हैं। लेकिन इनकी बॉडी देखकर हर किसी की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। इनका शरीर छोटा, गर्दन गायब और पीठ ऐसी जैसे किसी ने मोड़ दी हो। पहली नजर में तो कोई भी डर जाए।
दुर्लभ बीमारी की मार है ये हालत
दरअसल, ये कुत्ते एक खास जेनेटिक बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसका नाम है — शॉर्ट स्पाइन सिंड्रोम। इस बीमारी में कुत्तों की रीढ़ की हड्डी पूरी तरह से विकसित नहीं होती। नतीजा ये होता है कि गर्दन गायब लगती है, सिर सीधे शरीर से जुड़ा नजर आता है, और पूरी पीठ कुबड़ी जैसी हो जाती है। इस बीमारी में कुत्ते न तो अपना सिर घुमा सकते हैं और न ही लंबी पूंछ होती है। दुनिया भर में अब तक इस बीमारी के सिर्फ 30 मामले ही मिले हैं। मतलब यह इतना दुर्लभ है कि इसकी गिनती उंगलियों पर की जा सकती है।Dogs with short spine syndrome pic.twitter.com/sl8K5zhrmc
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 26, 2025