Hair Growth Remedies: अगर चाहिए खूबसूरत घने लंबे बाल तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक नुस्खे
आज के समय में महिलाओं से लेकर पुरुषो तक सबको बालों से जुडी समस्याएं हो रही हैं। कोई गिरते हुए बालों से परेशान है
Home Remedies For Hair : आज के समय में महिलाओं से लेकर पुरुषो तक सबको बालों से जुडी समस्याएं हो रही हैं। कोई गिरते हुए बालों से परेशान है तो कोई डैंड्रफ। बालों के ख़राब होने के कई बाहरी और अंदरूनी कारण होते हैं। ऐसे में हम इनको लेकर कुछ उपाय नहीं करेंगे ये गिरते ही रहेंगे। लगातार हेयर फॉल के कारण महिलाओं की छोटी भी पतली हो जाती है। इससे चिंता बढ़ती है जिससे तनाव होने लगता है और बाल और भी ज्यादा झड़ने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे आपके काम आ सकते हैं, जिनसे बालों का झड़ना कम हो सकता है, आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में इसके अलावा आप आंवला के रस को नारियल के तेल में मिलाकर पकाकर सिर पर लगा सकते हैं। आंवला को सुखाकर और पीसकर इसका पाउडर तैयार करके इस पाउडर से अलग-अलग हेयर मास्क बनाकर लगाए जा सकते हैं। सूखे आंवला को नारियल के तेल में पकाकर इस तेल को रातभर सिर पर लगाए रखने के बाद अगले दिन धोकर हटाया जा सकता है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। अगर आपके जरूरत से ज्यादा ऑयली बाल हैं तो आंवला का तेल सिर धोने से एक से डेढ़ घंटे पहले लगाकर सिर धोया जा सकता है। इस तेल से बालों को जड़ों से सिरों तक फायदा मिलता है। इसके लिए आप करी पत्ते को सिर पर लगाने के लिए इन पत्तों को नारियल के तेल में पकाकर इसको बालों में लगाएं। नारियल के तेल में गुच्छाभर करी पत्ते डालें और इन पत्तों को कुछ देर तेल में पकाने के बाद आंच बंद कर दें। अब इस तेल को छानकर किसी शीशी में भरकर रख लें। जब भी सिर पर तेल लगाना हो तो इसे हल्का गर्म करें और फिर बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं और फिर एक घंटे बाद धोकर हटा लें। बालों को बढ़ने और घना बनने में मदद मिलती है। नारियल तेल के साथ मेथी के दानों को पकाकर भी सिर पर लगा सकतें हैं। मेथी का तेल बालों को तेजी से बढ़ाने में असरदार होता है। इस तेल को हफ्ते में 2 से 3 बार बालों पर लगा सकते हैं। आपको इसका महीने भर में असर दिखने जरूर लगेगा। ये भी पढ़ें: