सोने की चमक पड़ी फीकी! जल्द बहुत सस्ता होगा 24 कैरेट गोल्ड, निवेशक रहें अलर्ट
अगर आप भी सोने में निवेश करने का सोच रहे हैं या पहले से इसकी प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। सोने की कीमतों में बीते कुछ दिनों में तगड़ी गिरावट देखने को मिली है और आने वाले दिनों में इसकी कीमत ₹88,000 प्रति 10 ग्राम तक गिरने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञ मान रहे हैं कि सोने का बाजार अब एक अहम मोड़ पर पहुंच चुका है।
MCX पर तेज गिरावट, अब तक 7% टूट चुका है सोना
22 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना ₹99,358 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था, लेकिन उसके बाद से इसमें करीब 7% की गिरावट देखी गई है। अब ये संभावना बन रही है कि सोना 50-दिन की मूविंग एवरेज से नीचे बंद हो सकता है — जो कि दिसंबर 2023 के बाद पहली बार होगा।16 से 20 मई का हफ्ता बेहद निर्णायक
Axis Securities की रिपोर्ट के अनुसार, 16 से 20 मई के बीच सोने की कीमतों में एक बड़ा ट्रेंड रिवर्सल देखने को मिल सकता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर $3,136 का स्तर एक अहम सपोर्ट माना जा रहा है। अगर कीमतें इस स्तर को तोड़ती हैं, तो वे सीधे $2,875 से $2,950 तक गिर सकती हैं। इसका असर भारतीय बाजार में ₹88,000 तक दिखाई दे सकता है।ग्लोबल इकोनॉमिक फैक्टर्स भी बना रहे दबाव
सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे वैश्विक कारण भी जिम्मेदार हैं:- फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होती दिख रही है।
- बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी से निवेशकों का मूड बदल रहा है।
- वैश्विक तनाव और ट्रेड वॉर को लेकर डर कम हुआ है, जिससे सोना अब सेफ हैवेन निवेश के तौर पर कमजोर पड़ा है।
- इन सभी फैक्टर्स के चलते निवेशक अब सोने से हटकर दूसरे विकल्प तलाशने लगे हैं।