अब हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने समोसा पार्टी का किया आयोजन, जानें क्यों?
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए समोसा पार्टी का आयोजन किया। इस कदम को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का मजाक उड़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश में समोसे पर जमकर सियासित हो रही है। बीते शुक्रवार को हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए समोसा पार्टी का आयोजन किया। इस कदम को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का मजाक उड़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह समोसे को लेकर हुए विवाद के बीच आया है। जिसमें आरोप लगाया गया था कि समोसे सुक्खू को न देकर उनकी सुरक्षा टीम को दिए गए थे। हालांकि, अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि कोई आधिकारिक जांच शुरू नहीं की गई थी और यह एक आंतरिक मामला था। जिसे अनावश्यक रूप से बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा था। हिमाचल प्रदेश सीआईडी के महानिदेशक संजीव रंजन ओझा ने कहा कि यह बस कुछ अधिकारियों के चाय पर इकट्ठा होने और यह सोचने का मामला था कि कार्यक्रम के लिए मंगाए गए स्नैक्स के डिब्बे कहां गए।
जयराम ठाकुर के समोसा पार्टी का वीडियो आया सामने
इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियों मेंजयराम ठाकुर जो कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं समोसे का आनंद लेते और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं।नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने मंडी में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ स्नेहशील भेंट की और समोसों का आनंद भी उठाया। pic.twitter.com/7JKDHFHM8G
— BJP Himachal Pradesh (@BJP4Himachal) November 8, 2024