Fire In Kota Hostel: हॉस्टल अग्निकांड में चौथी मंजिल से कूदे दो छात्र घायल, डीएम ने किया हॉस्टल सीज, तीन अन्य हाॅस्टलों पर भी गिरी गाज
Fire In Kota Hostel: कोटा। शहर के आदर्श हॉस्टल में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। गनीमत रही कि स्टूडेंट्स की जान बच गई। हालांकि जिला प्रशासन ने मामले में गम्भीरता दिखाते हुए दोपहर तक जांच पूरी कर कार्रवाई शुरू कर दी। जिला कलेक्टर और कोटा नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर आदर्श हॉस्टल, सहित तीन अन्य हॉस्टल के ऑफिस और मैस को सीज कर दिया है। हॉस्टल में किसी प्रकार की कोई अग्निशमन उपकरण नहीं पाए जाने के कारण इसको सीज किया गया। इसके अलावा हॉस्टल मालिक द्वारा किसी प्रकार की कोई फायर एनओसी भी नहीं ली गई थी। कार्रवाई के दौरान लैंडमार्क सिटी कुन्हाड़ी लक्ष्मण विहार में आज 3 अन्य हॉस्टलों पर भी सीजिंग की कारवाई की गई। लैंडमार्क सिटी में ज्ञानदीप, पारस, जीवनदीप हॉस्टल के कार्यालय और मेस को सीज किया। गौरतलब है कि आज रविवार को सुबह 75 कमरों के हॉस्टल में भीषण आग लगी थी। 61 बच्चे हॉस्टल में मौजूद थे। दूसरे फ्लोर से बच्चे जान बचाने के फिराक में ऊपर से नीचे कूद गए। 2 बच्चों को गंभीर चोट आईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। SP के निर्देश पर संचालक के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज करवाकर FSL जांच शुरू करवाई। दमकलों की गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
हॉस्टल में आग बुझाने का नहीं था प्रबंध
खास बात ये है कि हॉस्टल ने गाइड लाइन की अनदेखी करते हुए आग बुझाने की कोई व्यवस्था नहीं कर रखी थी। प्रत्यक्षदर्शी देवेंद्र ने बताया कि दमकलें भी दो घंटे की देरी से पहुंची। 6 स्टूडेंटस मना करने पर भी 4 चौथे फ्लोर नीचे कूद गए। दो को चोट आई।शॉर्ट सर्किट से हॉस्टल में आग से मची दहशत, चौथी मंजिल से कूदे दो छात्र घायल@DuhanIps #FireInKotaHostel #viralvideo #latestnewstoday #BREAKING_NEWS #OTTIndia pic.twitter.com/vfQFEH1FV2
— OTT India (@OTTIndia1) April 14, 2024