ईशा देओल को 'सिंगल मॉम' कहलाना नहीं है पसंद, पूर्व पति संग कर रहीं बेटियों की को-पैरेंटिंग
हाल ही में, एक्ट्रेस ईशा देओल ने खुलासा किया कि तलाक के बाद भी उन्हें 'सिंगल मॉम' कहलाना पसंद नहीं है। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने साल 2024 में अपने पति भरत तख्तानी से अलग होने की घोषणा की थी। उनकी दो बेटियां हैं, जिनके लिए एक्स कपल तलाक के बाद भी अच्छा रिश्ता बनाए हुए है। दोनों अपनी बच्चियों की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। ऐसे में ईशा देओल को 'सिंगल मदर' कहलाना पसंद नहीं है। हाल ही में, उन्होंने इस बारे में खुलकर बात की। बता दें कि ईशा और भरत ने साल 2012 में शादी की थी और साल 2024 में वे अलग हो गए। अपनी अलगाव की पोस्ट में उन्होंने फैंस से अपनी बेटियों की खातिर प्राइवेसी की मांग की थी। खैर, ईशा और भरत तलाक के बाद भी अपनी बेटियों के खातिर सौहार्दपूर्ण हैं और उनकी को-पैरेंटिंग कर रहे हैं। ये भी पढ़ें: