नागिन 7 को लेकर एकता कपूर ने दिया बड़ा हिंट, ये एक्ट्रेस आ सकती हैं शो में नजर
नागिन टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है। अभी तक इस शो के 6 सीज़न आ चुके हैं और सारे सीजन को दर्शको का भरपूर प्यार मिला है।
Nagin 7: नागिन टीवी के पॉपुलर शोज में से एक है। अभी तक इस शो के 6 सीज़न आ चुके हैं और सारे सीजन को दर्शको का भरपूर प्यार मिला है। हाल ही में, एकता कपूर ने नागिन 7 की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। जी हाँ, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर टीम के साथ अपनी एक मीटिंग का वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा, "कोई भी जानना चाहता है कि नागिन कहाँ है? तो यह लड़की हमें बताएगी कि नागिन कहाँ है। कुछ दिनों पहले ईशा मालवीय ने भी नागिन बनने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने वायरल भयानी से बात करते हुए कहा था, "आप चाहते हैं कि मैं वहां रहूं। आप कभी नहीं जानते। मुझे नहीं पता। कुछ भी हो सकता है! अगर आप मुझे नागिन के रूप में देखना चाहते हैं, तो कृपया जाकर एकता मैम को मैसेज करें।" इसके बाद फैंस को लगा कि वह शो में अपनी एंट्री का सिर्फ इशारा कर रही हैं। ख़बरें तो यहां तक है कि बिग बॉस 18 के रनर अप विवियन डीसेना को भी नागिन 7 के लिए अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि वह मेल लीड रोल निभाएंगे।हालांकि, इस बात की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है कि अगली नागिन कौन होगी। इससे पहले मौनी रॉय, हिना खान, तेजस्वी प्रकाश, अनीता हसनंदानी, सुरभि चांदना, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, जैस्मीन भसीन और अन्य जैसी टीवी अभिनेत्रियाँ शो में नागिन का किरदार निभा चुकी हैं। ये भी पढ़ें :