रोजाना 2 घंटे से ज्यादा कार चलाना हो सकता है खतरनाक, इस बीमारी का रहता है जोखिम
जो लोग रोजाना 2 घंटे से ज्यादा ड्राइविंग करते हैं, उनमें पैटेलर टेंडिनोपैथी नाम की समस्या होने का ज्यादा खतरा होता है।
हर किसी का सपना होता है कि उसके पास अपनी एक ड्रीम कार हो, जिसमें वह लॉन्ग ड्राइव पर जाए। कुछ लोगों को कार चलाने का काफी शौक होता है, तो कुछ लोगों का प्रोफेशन ही ड्राइविंग करना होता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि रोजाना 2 घंटे से ज्यादा गाड़ी चलाना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, यदि कोई व्यक्ति रोजाना लगातार 2 घंटे से ज्यादा गाड़ी चलाता है, तो यह 'पैटेलर टेंडिनोपैथी' नामक बीमारी का कारण बन सकता है, जो काफी गंभीर भी साबित हो सकती है। इसके अलावा, गलत ड्राइविंग पोजीशन भी टेंडन पर ज्यादा दबाव डाल सकती है। जैसे अगर आप सीट को बहुत नीचे या ऊंचा रखते हैं, तो इससे घुटनों पर दबाव ज्यादा बढ़ जाता है। हालांकि, ऑटोमैटिक कार चलाने वालों में यह जोखिम कम रहता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए कोशिश करें कि मैनुअल कार कम ही चलाएं और सीट की पोजिशन सही हो। यह भी पढ़े: Hypertension Food: हार्वर्ड डॉक्टर का सुझाव, ये 5 फ़ूड आइटम बीपी को नैचुरली करते हैं कम