केजरीवाल से बड़े पलटीमार बने डोनाल्ड ट्रंप, 4 साल में 30 हजार से ज्यादा झूठ बोले
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम सुनते ही लोगों के मन में कई तरह के विवादास्पद विचार आने लगते हैं। ट्रंप ने न केवल अपनी बयानों से दुनियाभर में सनसनी मचाई बल्कि झूठ बोलने में भी एक नया ‘रिकॉर्ड’ बना डाला। और ताज़ा मामला है – भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कथित सीजफायर को लेकर। जानिए पूरा मामला
भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर ट्रंप का पलटा बयान
10 मई को ट्रंप ने दुनिया को चौंकाते हुए सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया। उन्होंने दावा किया कि उनकी मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच युद्ध टल गया और लाखों लोगों की जान बच गई। लेकिन... सिर्फ 5 दिन बाद, 15 मई को उन्होंने खुद अपने ही बयान से पलटी मार ली। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि उन्होंने मध्यस्थता की, सिर्फ “मदद की कोशिश” की थी। भारत ने साफ कर दिया कि कोई मध्यस्थता नहीं हुई, यह समझौता दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनयिक बातचीत का नतीजा था – ट्रंप का कोई रोल नहीं था।30,573 झूठ बोलकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने बनाया ‘रिकॉर्ड’
वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने अपने कार्यकाल के दौरान 30,573 झूठे या भ्रामक दावे किए। यानी रोजाना औसतन 21 झूठ!- पहले साल: रोजाना 6 झूठे दावे
- दूसरे साल: 16 झूठ प्रतिदिन
- तीसरे साल: 22 झूठ रोज
- और चौथे साल: 39 झूठ हर दिन!
चुनाव से पहले झूठ की सुनामी
2020 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले ट्रंप की झूठ बोलने की रफ्तार बिना ब्रेक की ट्रेन बन चुकी थी:- सितंबर 2020: 2,239 झूठे दावे
- अक्टूबर 2020: 3,917 झूठ
- 2 नवंबर (वोटिंग से एक दिन पहले): अकेले उस दिन 539 झूठे या भ्रामक दावे!