Diwali 2024: दिवाली के समय पर डायबिटीज मरीज इन बातों का रखें खास ख्याल, वरना हो सकती हैं, स्वास्थ्य समस्याएं
इस दिन जमकर पटाखें चलाते हैं, यह लोगों में एकजुटता की भावना लाता है। इस दिन हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में मिठाई और गिफ्ट देतें हैं।
Diwali 2024: दिवाली को त्योहार पूरे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली को दीपों का उत्सव भी कहा जाता है। दिवाली हमारे देश के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन जमकर पटाखें चलाते हैं, यह लोगों में एकजुटता की भावना लाता है। इस दिन हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में मिठाई और गिफ्ट देतें हैं। दिवाली के त्यौहार को घरों की सजावट, लाइटें, परिवार-दोस्तों के साथ स्वादिष्ट मिठाइयां और भी ख़ास बना देती हैं। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। दिवाली के मौके पर तरह-तरह के मीठे और स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं, अगर कहा जाए तो मिठाइयों के बिना दिवाली का त्योहार अधूरा माना जाता है। डायबिटीज के मरीजों को दिवाली के मौके पर अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।