दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने लावारिस बच्चे को किया रेस्क्यू, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियों
पूर्व आर्मी ऑफिसर और अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी आजकल सुर्खियां बटोर रही हैं।
Khushboo Patani: पूर्व आर्मी ऑफिसर और अभिनेत्री दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी आजकल सुर्खियां बटोर रही हैं। रविवार को खुशबू ने बरेली में एक लावारिस बच्ची को रेस्क्यू किया उनके इस कदम ने कई लोगों का दिल जीत लिया। आपको बता दें, खुशबू भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट थीं। एक दिल को छू लेने वाला वीडियो जिसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने बरेली में अपने घर के पास एक लावारिस बच्चे को बचाया और यह वादा किया कि वह उसकी देखभाल सुनिश्चित करेंगी। यह वीडियो तुरंत वायरल हो गया और कई लोगों ने उनके इस काम की प्रशंसा की। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ, जिसमें हज़ारों लोगों ने उनकी प्रशंसा की। इतना ही नहीं बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी उनके इस कदम की सरहाना की उन्होंने लिखा "भगवान उसे और आपको आशीर्वाद दें!"। बहन दिशा ने भी टिप्पणी की, "आप और छोटी लड़की को आशीर्वाद दें" एक यूजर ने लिखा, "एक बार सैनिक, हमेशा ड्यूटी पर। आपको सलाम, मैडम। एक यूजर ने कहा कि खुशबू अब सेना में नहीं हैं, लेकिन सेवा की उनकी भावना ने उन्हें कभी नहीं छोड़ा है। ये भी पढ़ें :