लिवर कैंसर से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ को सताई बेटे रूहान की चिंता, बोलीं- 'वह समझ गया है..'
हाल ही में, लिवर कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उन्हें अपने बेटे को लेकर चिंता सता रही है।
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। उनका इलाज चल रहा है और परिवार के साथ-साथ फैंस भी उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच, दीपिका ने अपने नए व्लॉग में अपने बेटे रूहान के बारे में बात की और उसे लेकर चिंता भी जाहिर की। उन्होंने बताया कि रूहान भी समझ गया है कि उसकी मां ठीक नहीं हैं। इसके साथ ही व्लॉग में शोएब ने यह भी बताया था कि वैसे तो लाइफ में हर कोई मुश्किल फेज से गुजरता है और इस वक्त वे अपनी जिंदगी के मुश्किल चरण से गुजर रहे हैं। वहीं, दीपिका ने बताया कि डॉक्टर्स ने पूरे भरोसे के साथ बताया है कि वे उन्हें ठीक कर देंगे, ऐसे में उनका विश्वास भी बढ़ा है। ये भी पढ़ेंं: