दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने दिया बेटे को जन्म, पति सनी ने दी जानकारी
हाल ही में, एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी सबा के पति ने दी है। आइए आपको दिखाते हैं।
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लिवर ट्यूमर है, जिसका इलाज चल रहा है। उनकी सर्जरी होनी है। ऐसे में उनके पति शोएब इब्राहिम और पूरा परिवार सदमे में है। हालांकि, दुख के इन पलों के बीच उनके घर में एक नई खुशी आई है। दरअसल, शोएब की बहन और दीपिका की ननद सबा इब्राहिम ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे को जन्म दिया है। सबा के पति सनी ने इस खबर की जानकारी दी है। Full View इसके अलावा, अपने व्लॉग का अंत करते हुए सनी ने सभी से दीपिका के लिए दुआ करने के लिए कहा। बता दें कि इस वक्त दीपिका हॉस्पिटल में हैं। ये भी पढ़ें: