Met Gala 2025: दिलजीत दोसांझ ने दिखाई 'मेट गाला 2025' के इनविटेशन कार्ड की झलक, बताए रूल्स
हाल ही में, सिंगर दिलजीत दोसांझ ने फैशन इवेंट मेट गाला 2025 के इनविटेशन कार्ड की झलक दिखाई। साथ ही इवेंट की जानकारी भी दी।
दुनियाभर में मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ मेट गाला में शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 'द टुनाइट शो' में परफॉर्म करने वाले पहले इंडियन म्यूजिशियन दिलजीत को 2024 में दिल-लुमिनाती टूर की सफलता ने उनकी पॉपुलैरिटी को और ज्यादा बढ़ा दिया था। खैर, अब जब वह मेट गाला में एंट्री करने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने फैशन इवेंट के इन्विटेशन कार्ड की झलक दिखाई है। आगे दिलजीत ने इवेंट की थीम के बारे में भी बताया, जो 'ब्लैक डैंडीज्म' है। उन्होंने उन मेहमानों के बारे में भी जानकारी दी, जिनके साथ वे बैठेंगे, जिनमें NBA स्टार लेब्रोन जेम्स, रैपर एएसएपी रॉकी और 'वोग' के प्रधान संपादक और मेट गाला की होस्ट अन्ना विंटोर शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने मेट गाला के लिए अन्ना विंटोर द्वारा निर्धारित नियमों के बारे में भी बात की। दिलजीत दोसांझ ने भी उन्हीं नियमों के बारे में बात की और बताया कि कैसे समारोह में फ़ोटोग्राफ़ी पर बैन लगा है। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में इस बारे में कहा, "रील नहीं बना सकते"। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्ड सिर्फ एक व्यक्ति के लिए होता है। उन्होंने कहा, "प्रति व्यक्ति, प्रति प्लेट दा हिसाब है।" उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मेट गाला कल। दसो फेर की पाई कल नू ला ला ला करौनी एन #मेटगाला। (मेटा गाला कल है। तो बताओ फिर कल क्या पहना जाए, ला ला ला करनी है।"