जब दीया मिर्जा ने नीलाम कर दिया था साहिल संघा संग अपनी पहली शादी का जोड़ा, जानें क्यों?
एक बार एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपनी पहली शादी का जोड़ा नीलाम कर दिया था। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।
Dia Mirza Wedding Outfit: दीया मिर्जा बॉलीवुड की एक बेहतरीन अदाकारा हैं, जिन्होंने 'रहना है तेरे दिल में' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई फिल्मों में दिखाई दीं और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने पहले साहिल संघा से शादी की थी, लेकिन बाद में कुछ कारणों से वे अलग हो गए थे। साहिल से अलग होने के बाद उन्होंने वैभव रेखी का हाथ थामा। अब, वे अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं। ब्रूट के साथ एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने इसके पीछे की सोच का खुलासा किया था। दीया ने इस बात पर जोर दिया था कि कैसे ज्यादातर समय हैवी ब्राइडल आउटफिट दूसरी बार इस्तेमाल नहीं होते हैं। इसीलिए उन्होंने अपनी पहली शादी का लहंगा नीलाम कर दिया था और दूसरी शादी के लिए एक सिंपल साड़ी चुनी थी, ताकि वह उसे दोबारा भी पहन सकें। उनके शब्दों में, "तो, पिछली बार (पहली शादी) मैंने अपने कपड़े नीलाम किए थे और इस बार, मैंने सुनिश्चित किया कि मुझे ऐसा आउटफिट मिले, जिसे मैं दोबारा इस्तेमाल कर सकूं और बार-बार पहन सकूं। यहां तक कि मेरे पति ने भी ऐसा आउटफिट चुना, जिसे वे जीवन भर पहन सकें, बजाय इसके कि उसे अलमारी में लटका कर रख दें और फिर कभी न छुएं।"