देवोलीना भट्टाचार्जी ने बेटे के धर्म पर की बात, बताया 'अब्दुल' बनेगा या 'राम'
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने बेटे के धर्म पर छिड़ी बहस पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका बेटा हिंदू होगा या मुस्लिम।
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जब से शानवाज संग के साथ शादी की है, तब से वह अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उन्होंने 2022 में एक सिंपल कोर्ट मैरिज की थी और अब कपल ने एक बेटे का स्वागत किया है। हालांकि, अब उनके बेटे के धर्म पर बहस छिड़ गई है, जिस पर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है। उनके शब्दों में, "इंडियन बनने वाला है, टोटल इंडियन। मुझे लगता है कि हमारे पास एक बहुत सुंदर अवधारणा है, अगर हम बोलते हैं ना कि एक लाइफस्टाइल जीने के लिए आपको एक धर्म चाहिए, लेकिन एक बच्चे को अगर, दोनों धर्म से अच्छी चीज मिल रही है, वो अच्छा सीख रहा है तो वो एक अच्छा इंसान बनेगा, मैं इसे अच्छा मानती हूं।" उन्होंने आगे बताया कि उनके बेटे को फैसला लेने का हक है। देवोलीना ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें अपना धर्म अपने बेटे पर नहीं थोपना चाहिए और न ही अपने पति पर। जब उनका बेटा बड़ा हो जाएगा और दोनों धर्मों की सुंदरता को समझने में सक्षम हो जाएगा, तो यह उसकी पसंद होगी। उन्होंने कहा, "मैं घर पर पूजा करती हूं वो (बेटा) वह भी देखने वाला है, शान नमाज पढ़ते हैं, मस्जिद जाते हैं, वो वह भी देखने वाला है।"