आदिवासी लोगों को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान के लिए 'देवरकोंडा ने माफी मांगी
विजय देवरकोंडा ने आदिवासी लोगों के खिलाफ टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज होने के बाद माफ़ी मांगी है।
Vijay Deverakonda: अभिनेता विजय देवरकोंडा ने आदिवासी लोगों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज होने के बाद माफ़ी मांगी है। शनिवार को एक्स पर अपनी बात रखते हुए, विजय ने स्पष्ट किया कि उनका "किसी भी समुदाय को चोट पहुँचाने या निशाना बनाने का बिल्कुल भी इरादा नहीं था"। उन्होंने बताया की किस संदर्भ में उन्होंने जनजाति शब्द का इस्तेमाल किया। विजय ने हैदराबाद में रेट्रो के एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया था। अभिनेता ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में भारतीयों के बीच एकता के बारे में बात कर रहे थे।उन्होंने लिखा "मैं एकता के बारे में बोल रहा था - कि कैसे भारत एक है, हमारे लोग एक हैं, और कैसे हमें एक साथ आगे बढ़ना चाहिए। किस दुनिया में मैं, एक देश के रूप में एकजुट रहने का आग्रह करते हुए, भारतीयों के किसी भी समूह के खिलाफ जानबूझकर भेदभाव करूंगा - जिन्हें मैं अपने परिवार की तरह, अपने भाइयों की तरह देखता हूं।
विजय देवरकोंडा ने दी सफाई
विजय ने कहा कि वे जनजातियों को भारत का एक हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा, "मेरे संज्ञान में आया है कि रेट्रो ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम के दौरान मैंने जो टिप्पणी की, उससे कुछ लोगों में चिंता पैदा हो गई है। मैं ईमानदारी से स्पष्ट करना चाहता हूं: मेरा किसी भी समुदाय, खासकर हमारे अनुसूचित जनजातियों को चोट पहुंचाने या निशाना बनाने का कोई इरादा नहीं था, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं और उन्हें हमारे देश का अभिन्न अंग मानता हूं।"To my dear brothers ❤️ pic.twitter.com/QBGQGOjJBL
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) May 3, 2025