शाहरुख खान ने दुनिया घूमने के बावजूद आजतक नहीं देखा कश्मीर, पिता से जुड़ा है खास वादा
हाल ही में, एक्टर शाहरुख खान ने खुलासा किया कि उन्होंने आज तक कश्मीर नहीं देखा है। आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
बॉलीवुड के किंग खान ने लगभग पूरी दुनिया का टूर किया होगा। फिल्मों की शूटिंग के अलावा, वह फैमिली के साथ वेकेशन मनाने भी विदेश जाते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने अब तक कश्मीर नहीं देखा है। जी हां, दरअसल हाल ही में जब वह अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे, तो उन्होंने एक ऐसी इमोशनल स्टोरी बताई, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। शाहरुख ने आगे बताया, ''पापा बहुत जल्दी चले गए। मैं पूरी दुनिया घूम चुका हूं, लेकिन कभी कश्मीर नहीं गया। दोस्तों ने बुलाया, परिवार गया, छुट्टियों में भी प्लान बना, लेकिन मैंने कभी हिम्मत नहीं की, क्योंकि पापा ने कहा था कि कश्मीर उनके बिना नहीं देखना।''