पीएम मोदी आज करेंगे ब्रह्मपुत्र पुल का उद्घाटन, एक घंटे की दूरी सिर्फ 7 मिनट में होगी तय

Brahmaputra River bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम की जनता को एक बड़ी सौगात देंगे। बता दें पिछले कुछ सालों में बढ़ती गाड़ियों को ध्यान में रखते हुए असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर छह लेन का पुल बनाया गया है

By :  Surya Soni
Update: 2026-02-14 02:04 GMT

Brahmaputra River bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम की जनता को एक बड़ी सौगात देंगे। बता दें पिछले कुछ सालों में बढ़ती गाड़ियों को ध्यान में रखते हुए असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर छह लेन का पुल बनाया गया है, जिसका उद्घाटन आज पीएम मोदी करेंगे। ये पुल गुवाहाटी को उत्तर गुवाहाटी से जोड़ेगा। इस पुल के शुरू होने के बाद एक घंटे की दूरी सिर्फ 7 मिनट में तय होगी।

कुमार भास्कर वर्मा सेतु कितना खास..?

बता दें असम में पिछले कुछ सालों में वाहनों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में यात्रा में लगने वाले समय को कम करने के लिए गुवाहाटी को उत्तर गुवाहाटी से जोड़ने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल बनाया गया है, इसका नाम कुमार भास्कर वर्मा के नाम पर रखा गया है, जो 7वीं सदी में कामरूप साम्राज्य के राजा थे।

https://x.com/MyGovAssamese/status/2022291552761262428

जाम से निजात दिलाएगा पुल

बता दें पिछले कुछ सालों में इस रास्ते पर गाड़ियों से जाने में जाम की समस्या बनी रहती थी। लेकिन अब इसके निर्माण के बाद घंटों के जाम से निजात मिलेगी। 1.24 किलोमीटर का यह एक्सट्राडोज्ड पुल 8.4 किलोमीटर बड़े कनेक्टिविटी कॉरिडोर का हिस्सा है। इसे बनाने में लगभग 3,300 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

पीएम मोदी का दौरा अहम

पीएम मोदी का असम का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। असम में अगले कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं। ऐसे में असम सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत भी हो सकती है। प्रधानमंत्री गुवाहाटी के लाचित घाट पर 5,450 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 

Tags:    

Similar News