जयपुर के चाकसू में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर-कार की टक्कर में 5 की मौत
Jaipur Road Accident: देशभर में सड़क हादसों में कमी आने का नाम नहीं ले रहा हैं। सरकार और प्रशासन के तमाम प्रयास के बावजूद कहीं ना कहीं तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिल ही जाता हैं।
Jaipur Road Accident: देशभर में सड़क हादसों में कमी आने का नाम नहीं ले रहा हैं। सरकार और प्रशासन के तमाम प्रयास के बावजूद कहीं ना कहीं तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिल ही जाता हैं। अब एक बड़ा हादसा जयपुर के पास चाकसू में हो गया। बता दें एक तेज रफ़्तार कार ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
चाकसू में बड़ा सड़क हादसा
बता दें जयपुर के नजदीक चाकसू में NH-52 पर टिगरिया मोड के पास बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। NH-52 पर हादसे के बाद जाम लग गया। बताया जा रहा हैं कि एक हादसे की शिकार कार मध्यप्रदेश से जयपुर की तरफ जा रही थी, जो आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। हादसे इतना भयानक था कि कार में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर घायल महिला की हॉस्पिटल में मौत हो गई।
गाड़ी के एयरबैग भी नहीं बचा पाए
बता दें इस हादसे की भयानक तस्वीर देखकर लोग सहम गए। इस सड़क एक्सीडेंट की प्राथमिक वजह कार चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। बता दें टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के एयरबैग भी खुलने के बावजूद चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया.