पीएम मोदी ने जमकर बोला टीएमसी पर हमला, बोले- बंगाल अब वोट बैंक के खेल को बर्दाश्त नहीं करेगा
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। भाजपा ने इस बार बंगाल चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक रखी है।
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमा गया है। भाजपा ने इस बार बंगाल चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक रखी है। पीएम मोदी आज फिर पश्चिम बंगाल के के डोरे पर हैं, पीएम मोदी की बंगाल में तीन बड़ी जनसभा हुई। पीएम मोदी की पहली जनसभा पूर्व बर्धमान जिले के कटवा में हुई और उसके बाद मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में सभा को संबोधित तमस पर जमकर हमला बोला।
बंगाल अब वोट बैंक के खेल को बर्दाश्त नहीं करेगा: पीएम मोदी
मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बंगाल अब तुष्टीकरण और वोटबैंक के खेल को और बर्दाश्त नहीं करेगा। टीएमसी सरकार पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल में वह मां, माटी, मानुष का नारा लगाकर सत्ता में आई थी, लेकिन अब घुसपैठियों द्वारा, घुसपैठियों के वोट से, घुसपैठियों की सरकार बनाना चाहती है।
टीएमसी के महाजंगलराज का अब होगा अंत: पीएम मोदी
इस सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ''बंगाल अब भाजपा के साथ चलने का फैसला कर चुका है। भाजपा ने जो संकल्प लिया है, वो सिर्फ चुनावी वादा नहीं है, यह टीएमसी के महाजंगलराज और सिंडिकेट राज के अंत का शंखनाद है। हमारे बंगाल का इतिहास रहा है कि बंगाल जब परिवर्तन की ठान लेता है, तो उसे दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं पाती।''
टीएमसी का कुशासन और माफिया राज
मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में से पहले पूर्वी बर्धमान में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी की सरकार को निर्मम करार दिया और लोगों से इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बर्धमान बंगाल का धान का कटोरा हुआ करता था, टीएमसी के कुशासन और माफिया राज के कारण आज अपनी चमक खो चुका है। उन्होंने कहा कि बंगाल भाजपा ने जो घोषणा पत्र जारी किया है वह शानदार है और बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।