असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान जारी, जानें कहां कितनी सीट पर वोटिंग..?
Assembly Elections 2026 Voting: असम, केरलम और पुडुचेरी आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।
Assembly Elections 2026 Voting: असम, केरलम और पुडुचेरी आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। असम की 126 सीटों, केरल की 140 सीटों और पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। फिलहाल लोगों की भीड़ मतदान केंद्र पर दिखने लगी है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं।
पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदान
बता दें असम, केरलम के साथ आज पुडुचेरी में भी मतदान हो रहा है। पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के मुताबिक पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की वोटिंग के लिए लगभग 95 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बल तैनात हैं।
असम की जनता से अपील पीएम मोदी की अपील
बता दें असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया और शाम पांच बजे तक होगा। असम की सभी 126 सीटों के लिए कुल 722 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में 2.50 से अधिक मतदाताओं के लिए कुल 28,205 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। कुल मतदाताओं में 1.25 करोड़ पुरुष, 1.25 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि ''मैं असम की जनता से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।''
केरल की 140 विधानसभा सीटों पर मतदान
केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा. 2.71 करोड़ मतदाता एलडीएफ, यूडीएफ और एनडीए के 883 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 1.32 करोड़ पुरुष, 1.39 करोड़ महिलाएं और 273 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। चुनाव में मुकाबला (CPI-M) की अगुवाई वाले एलडीएफ, कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ और बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के बीच है।