पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC या BJP, किसकी बनेगी सरकार..? फलोदी सट्टा बाजार का आकलन!
Phalodi Satta Bazar Bangal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है।
Phalodi Satta Bazar Bangal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है। बंगाल में इस महीने की आखिर में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी। ऐसे में इस बार पश्चिम बंगाल में किसकी सरकार बनेगी..? ये सवाल पश्चिम बंगाल की जनता के साथ पूरे देश के लोगों में दिमाग में आ रहा हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अब सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazar Bangal Chunav) का आकलन भी सामने आया हैं।
फलोदी सट्टा बाजार का आकलन! (Bengal Chunav 2026 Satta Bazar)
देश के चुनाव हो फिर किसी राज्य के चुनाव.. फलोदी सट्टा बाजार के आकलन पर भी कई लोगों की निगाहें टिकी होती हैं। अब जब देश के सबसे महत्वपूर्ण चुनाव का समय नजदीक आ रहा हैं। वैसे ही सट्टा बाजार का आकलन भी सामने आया हैं। जहां एक तरफ TMC एक बार फिर ममता बनर्जी के चेहरे में बंगाल में चुनाव लड़ने जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में हैं। अब लोग अपना-अपना अनुमान लगा रहे हैं कि बंगाल में किसकी सरकार बनेगी..?
TMC की पूर्ण बहुमत की सरकार..?
बंगाल चुनाव को लेकर जो सट्टा बाजार का शुरूआती अनुमान हैं उसमें सभी पार्टियों के होश उड़ सकते हैं। क्योंकि सट्टा बाजार का जो अनुमान हैं उसमें TMC की पूर्ण बहुमत की सरकार बताई जा रही हैं। बता दें सट्टा बाजार में TMC को 170-175 सीट मिलने के बराबर के भाव हैं। ऐसे में सट्टा बाजार के मुताबिक बंगाल में इस बार ममता बनर्जी एक बार फिर वापसी करने का अनुमान हैं। अगर सट्टा बाजार की भविष्यवाणी सही होती हैं तो भाजपा को बंगाल में फिर बड़ा झटका लग सकता हैं।
BJP की सीटें दिख रही हैं बढ़ती:
बंगाल चुनाव में फिलहाल थोड़ा समय बाकी हैं, जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आएगी तो सट्टा बाजार का भी आंकलन बदलता नज़र आ सकता हैं। बंगाल चुनाव में सट्टा बाजार के अनुमान के मुताबिक भाजपा इस बार चुनाव में जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। बता दें सट्टा बाजार में बीजेपी को 110-115 सीट मिलने के बराबर के भाव हैं। ऐसे में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा की सीटें बढ़ती दिख रही हैं।
सट्टा बाजार का अनुमान कितना सटीक..?
बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा उफान पर हैं। सट्टा बाजार का अनुमान चुनाव को लेकर कितना सटीक हैं ये तो आने वाले समय ही पता चलेगा.. लेकिन इससे पहले चुनावी सट्टा बाजार के अनुमान कभी सही रहे हैं तो कभी चुनाव परिणाम के बिल्कुल उलट रहे.. ऐसे में अभी चुनाव में 20 से ज्यादा दिनों का समय बचा.. ऐसे में चुनाव में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। जिसके बाद सट्टा बाजार का अनुमान में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।