भाजपा में शामिल हुए मशहूर टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू रहे मौजूद
Leander Paes Join BJP: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के मशहूर पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ली।
Leander Paes Join BJP: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत के मशहूर पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ली। बता दें केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल हो गए। बता दें कुछ दिन पहले ही सौमिक भट्टाचार्य के साथ लिएंडर पेस ने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी।
लिएंडर पेस के शामिल होने से कितना फायदा..?
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। हाल ही में कई बड़े नाम पार्टी के साथ जुड़े हैं। अब खेल जगत का बड़ा नाम रहे लिएंडर पेस ने भी भाजपा की सदस्यता ली। राजनीति के जानकारों की माने तो आने वाले चुनाव में लिएंडर पेस के शामिल होने भाजपा को फायदा मिल सकता है। पेश को बीजेपी में लाने से युवा भी आकर्षित होंगे और युवाओं और खेल प्रेमियों के बीच अच्छा संदेश जाएगा। माना जा रहा है कि किसी सीट से उनको उम्मीदवार भी बनाया जा सकता है।
तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका
बता दें साल 2021 में गोवा में ममता बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले लिएंडर पेस ने अब भाजपा से नाता जोड़ लिया। टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले टेनिस लीजेंड लिएंडर पेस ओलंपिक मेडल समेत कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। वह अब सक्रिय राजनीति में कदम रख रहे हैं।
भाजपा ने जारी की चौथी सूची
लिएंडर पेस के भाजपा में शामिल होने से पहले बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चौथी सूची भी जारी कर दी। भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की हैं।