AI समिट प्रोटेस्ट केस में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को मिली जमानत
AI Summit Protest: हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुए AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रोटेस्ट किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं
AI Summit Protest: हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुए AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रोटेस्ट किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। इस मामले में यूथ प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को भी गिरफ्तार किया गया था। अब शनिवार को AI समिट शर्टलेस प्रोटेस्ट केस में उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है।
उदय भानु चिब को मिली जमानत
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने देर रात कोर्ट में उदय भानु चिब की पुलिस कस्टडी रिमांड को 7 दिन बढ़ाने की मांग करते हुए अर्जी दायर की थी। साथ ही मामले के दो अन्य आरोपियों की रिमांड के लिए भी अलग-अलग अर्जी दी गई थी। बचाव पक्ष की ओर से जमानत अर्जी दाखिल किए जाने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने उदय भानु चिब को राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली।
एआई समिट के दौरान किया था विरोध
दिल्ली में एआई समिट के दौरान भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन करने के दौरान जमकर हंगामा हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की थी और इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया था।