डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, युवक ने वीडियो पोस्ट करके दी धमकी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी एक 24 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके दी है।

Update: 2025-01-06 10:06 GMT
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सुरक्षा बढ़ा दी थी। पुलिस ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसकी तलाश कर रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि शख्स ने सोशल मीडिया वीडियो में एकनाथ शिंदे को लेकर क्या कहा है।

एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसी और पुलिस अलर्ट हो गई थी। इतना ही नहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। इसके अलावा महाराष्ट्र साइबर क्राइम की टीम भी अलर्ट मोड पर थी।

किसने दिया था जान से मारने की धमकी

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें दिख रहा था कि इंस्टाग्राम लाइव पर एक युवक ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का नाम लेकर उन्हें गालियां दे रहा था। इतना ही नहीं उस युवक ने डिप्टी सीएम को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने बताया कि जिस शख्स ने डिप्टी सीएम शिंदे को धमकी दी है, उसका नाम हितेश प्रकाश ढेंडे है और वो सिर्फ 24 साल का है। पुलिस ने बताया कि वो महाराष्ट्र के ठाणे इलाके में रहता है। इस मामले में ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस युवक की तलाश जारी है।

एफआईआर दर्ज करने पहुंचे कार्यकर्ता

डिप्टी सीएम शिंदे को धमकी देने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिवसेना के पदाधिकारी श्रीनगर पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। बता दें कि थाने के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए थे। पुलिस ने बताया कि 24 साल के शख्स हितेश ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में एक पोस्ट किया है, इसके बाद से महाराष्ट्र में शिवसेना पदाधिकारियों में गुस्से का माहौल बना हुआ है।

पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश

शिवसेना पदाधिकारियों ने इस मामले में कहा कि पुलिस को यह पता लगाना चाहिए कि युवक ने एकनाथ शिंदे को धमकी देने वाला पोस्ट क्यों किया? शिवसेना पदाधिकारियों ने दावा किया है कि वह युवक विकृत स्वभाव का है, उसेके खिलाफ पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। शिवसेना पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस के अलावा हमारे कार्यकर्ता भी उसे ढूंढ रहे हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बड़ी जानकारी नहीं दी है। हालांकि पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपमुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। वीडियो में आरोपी ने डिप्टी सीएम को जान से मारने की धमकी भी दी थी। ये भी पढ़ें:HMPV वायरस ने भारत में दी दस्तक, देश में मिला तीसरा केस; अहमदाबाद में शिशु हुआ पॉजिटिव

Similar News