तेज आंधी, झमाझम बारिश और बिजली की कड़क…दिल्ली से लेकर कई राज्यों तक मौसम ने बदला मिजाज, ओलों की बौछार का भी अलर्ट!
दिल्ली-NCR में तेज बारिश, आंधी और ओलों ने मचाई तबाही। मौसम विभाग ने 6 मई तक उत्तर भारत में खराब मौसम की चेतावनी दी।
Delhi NCR Heavy Rain and thunderstorm: दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही आसमान ने करवट बदल ली है। रात भर जारी भीषण गर्मी के बाद तड़के सुबह अचानक शुरू हुई झमाझम बारिश, तेज आंधी और बिजली की गरज ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। मौसम विभाग ने 3 मई तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भारी बारिश के साथ-साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इस अप्रत्याशित मौसमी बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं कई जगहों पर पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।
दिल्ली-NCR: गर्मी से मिली राहत तो आंधी ने मचाई तबाही
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में देर रात से शुरू हुई बारिश ने सुबह तक अपना रौद्र रूप दिखा दिया। नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को ठंडक तो दी, लेकिन इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली कटौती और सड़कों पर जमा पानी ने सुबह के यातायात को ही बाधित कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर में फिर से भारी बारिश और आंधी की संभावना है, जिससे लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।#WATCH | Delhi: Rain showers lashed parts of the national capital; heavy waterlogging witnessed in several areas. (Visuals from Dwarka underpass area) pic.twitter.com/eKJCfoe2xm
— ANI (@ANI) May 2, 2025