दिल्ली बवाना की फैक्ट्री में आग और धमाका: लपटों में घिरी इमारत, 17 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात
दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सेक्टर 2 में स्थित एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे इमारत का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
धुएं का गुबार और दूर तक फैली लपटें, इलाके को कराया गया खाली
घटना इतनी गंभीर थी कि फैक्ट्री से उठता काला धुआं आसमान में छा गया और कई किलोमीटर दूर से भी नजर आने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज बहुत दूर तक सुनाई दी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पूरी बिल्डिंग इसकी चपेट में आ गई। सुरक्षा को देखते हुए पास के इलाकों को तुरंत खाली करा लिया गया है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे घटनास्थल से दूर रहें।#WATCH | दिल्ली: DSIDC बवाना के सेक्टर 2 में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगी। दमकल की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
(सोर्स: अग्निशमन विभाग) pic.twitter.com/qgdwF4zhLH — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 24, 2025