CUET UG 2025: परीक्षा के बीच बदला एग्जाम पैटर्न, छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के बीच ही अकाउंटेंसी विषय का पेपर पैटर्न बदल दिया है। इस बदलाव का असर उन छात्रों पर भी पड़ेगा, जिन्होंने 13 से 16 मई के बीच यह परीक्षा दी थी। अब उन्हें दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलेगा – और वो भी नए पैटर्न के तहत।
क्यों हुआ पैटर्न में बदलाव?
NTA का कहना है कि यह बदलाव सिलेबस और प्रश्न पत्र की डिजाइन में एकरूपता लाने के लिए किया गया है। दरअसल, पहले जो पेपर लिया गया था, उसमें सिलेबस और पेपर पैटर्न के बीच अंतर देखा गया। ऐसे में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए NTA ने यह बड़ा फैसला लिया है।क्या है नया पेपर पैटर्न?
22 मई से जो छात्र अकाउंटेंसी का पेपर देंगे, उनके लिए अब नया पेपर पैटर्न लागू होगा। इसमें खास बदलाव यह है कि अब छात्रों को Unit 5 से प्रश्न हल करने का विकल्प मिलेगा, या वे Unit 5 के वैकल्पिक प्रश्नों को भी चुन सकते हैं। वहीं, Unit 1 से Unit 4 तक का कंटेंट पहले की तरह ही रहेगा।13-16 मई को परीक्षा दे चुके छात्रों के लिए क्या विकल्प हैं?
NTA ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र 13 से 16 मई के बीच अकाउंटेंसी का पेपर दे चुके हैं, उनके पास अब दो विकल्प हैं:- अपनी मौजूदा परीक्षा को यथावत मान लें,
- या फिर रिवाइज्ड पेपर पैटर्न के अनुसार दोबारा परीक्षा दें।