CRIME : आगरा के खेरागढ़ में पति ने पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या की, प्रेमी के साथ रहने से नाराज था पति, भीड़ ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले
CIRME: आगरा /धौलपुर। धौलपुर जिले की सीमा से सटे आगरा जिले के खेरागढ़ कस्बे के मुख्य बाजार में अचानक चली गोली से अफरा तफरी मच गई। एक महिला के प्रेमी की उसके पति ने गोली मार कर हत्या कर दी। व्यस्तम बाजार में हुई घटना के बाद भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी।
आरोपी पुलिस हिरासत में
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर लोगों से पूछताछ की और कुछ जश्मदीद गवाहों के बयान भी लिए हैं। उन्होंने आरोपी की पत्नी से भी पूछताछ की है। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया और पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें : Education : अब स्नातक के बाद सीधा पीएचडी में प्रवेश, नेट भी कर सकेंगे, जानिए क्या हैं नए दिशा निर्देशबच्चों से मिलने के बहाने बुलाया
गोली मारने वाले आरोपी लक्ष्मण ने अपनी पत्नी नीतू को बच्चों से मिलने के बहाने से बुलाया था। महिला बाइक से प्रेमी कंचन के साथ पहुंची थी। इसी दौरान पहले से प्लानिंग के अनुसार आरोपी लक्ष्मण ने तमंचे से गोली मारकर महिला नीतू के प्रेमी कंचन की हत्या कर दी।यह भी पढ़ें : SUNITA ARVIND KEJRIWAL STATEMENT: भाजपा पर आरोप अरविंद केजरीवाल को जेल में ही मारन चाहते हैं…