इस चिलचिलाती धूप में इन चीजों के सेवन से गर्मी से मिलेगी राहत, बॉडी को मिलेगी ठंडक
इन दिनों गर्मी है बहुत कहर बपरा रही हैं। सूरज की इस तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं।
Summer Tips: इन दिनों गर्मी है बहुत कहर बपरा रही हैं। सूरज की इस तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। इस भीषण गर्मी के मौसम में अक्सर बीमार होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बातएंगे जिनसे आप गर्मी से छुटकारा पा सकतें हैं। जिनसे गर्मी के मौसम में भी आपको ताजगी और स्फूर्ति महसूस होगी। अक्सर लोग गर्मी से बचने के लिए कम कपड़े पहनने की सोचते हैं, लेकिन धूप में लंबे समय तक रहने पर यह सही नहीं है। ऐसे में, कॉटन के फुल स्लीव्स के ढीले कपड़े पहनना बेहतर होता है। ये न केवल धूप से बचाव करते हैं बल्कि हवा के संचार को भी बनाए रखते हैं। ज़्यादा टाइट कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए, क्योंकि वे शरीर की गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते। अक्सर लोग सोचते हैं कि गर्मी से बचने के लिए ठंडे पानी से नहाना चाहिए, लेकिन यह सही नहीं है। ठंडा पानी शरीर के बाहरी तापमान को अचानक कम करता है, जिससे शरीर अंदरूनी गर्मी को बनाए रखने की कोशिश करता है और पसीना कम आता है। जबकि गर्मियों में पसीना आना ज़रूरी है, क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखने का प्राकृतिक तरीका है। इसलिए, बहुत ठंडे या बहुत गर्म पानी की बजाय हल्के गुनगुने पानी से नहाना बेहतर है। इसके अलावा, गर्मियों में पसीने की समस्या आम होती है। ज़्यादा पसीना आने पर कपड़ों को दिन में दो-तीन बार बदलना चाहिए, क्योंकि अधिक पसीना फंगल इंफेक्शन और गर्मी से एलर्जी जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है, जो आगे चलकर छाले भी पैदा कर सकती है। अगर आप व्यायाम करते हैं, तो भी यह घोल आपके लिए बहुत फायदेमंद है। सेंधा नमक मांसपेशियों में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और कोशिकाओं में तरल के स्तर को संतुलित रखता है। यदि सुबह धूप में रहने के कारण शाम को व्यायाम के लिए समय निकालना मुश्किल हो, तो घर पर ही कुछ हल्की-फुल्की एक्सरसाइज की जा सकती हैं, जैसे पुश-अप्स, स्क्वॉट्स, प्लैंक्स और पुल-अप्स। ये व्यायाम शरीर की मुख्य मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं। हालाँकि, हर तरह की कसरत शरीर में गर्मी पैदा करती है। इसलिए, अगर आप खुद को ठंडा रखना चाहते हैं, तो व्यायाम के बाद थोड़ी स्ट्रेचिंग और हल्का योगा करना बहुत अच्छा रहेगा। यह भी पढ़ें: हंसी सबसे अच्छी दवा है, जानिए हंसने से क्यों सेहत रहती है ठीक