शेफ विकास खन्ना ने गौरी खान के रेस्टोरेंट में नकली पनीर मिलने के दावे पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'यह डरावना है..'
हाल ही में, शेफ विकास खन्ना ने गौरी खान के रेस्टोरेंट में मिल रहे नकली पनीर के दावे पर प्रतिक्रिया दी। आइए आपको बताते हैं।
शेफ विकास खन्ना बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और उनके परिवार के साथ एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं। हाल ही में, एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने दावा किया कि शाहरुख की पत्नी गौरी खान के रेस्टोरेंट 'टोरी' में नकली पनीर परोसा जा रहा है। अब, इस पर विकास खन्ना ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "मैं पिछले कई दशकों से खाना बना रहा हूं और फूड साइंड के साथ साथ काम कर रहा हूं। मैंने YouTuber की तरह इतनी भयानक गलत सूचना कभी नहीं देखी, जो फूड साइंटिस्ट होने का दावा करता है। आयोडीन किसी भी सामग्री की मौजूदगी में प्रतिक्रिया के साथ रंग बदलता है, जैसे- आलू, चावल, ब्रेड, कॉर्नस्टार्च, आटा, कच्चे केले। इन सामग्रियों के इस्तेमाल से रंग बदल सकता है। यह डरावना है कि जो एलिजिबल नहीं है, उन लोगों को सीरियसली लिया जाता है।"