सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारु असोपा मुंबई छोड़ बीकानेर हुईं शिफ्ट, बेटी को पालने के लिए बेच रहीं कपड़े
टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा ने राजीव सेन से तलाक के कुछ समय बाद मुंबई छोड़ दिया है। अब, वह अपनी बेटी के साथ अपने पैरेंट्स के घर रह रही हैं।
चारु असोपा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं, जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन संग शादी की थी। हालांकि, उनकी शादी में शुरू से ही परेशानी आने लगी थी, जिसकी वजह से दोनों ने तलाक ले लिया था। एक्स कपल की एक बेटी जियाना है, जो अपनी मां के साथ रहती है। खैर, अब चारु ने एक्टिंग छोड़ अपने होम टाउन बीकानेर (राजस्थान) बसने का फैसला किया है। मुंबई छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए चारु ने बताया कि यह जगह उनके लिए काफ़ी महंगी थी। रहने का खर्च 1 लाख से 1.5 लाख रुपए तक था, जिसमें किराया और बाकी सब कुछ शामिल था। उनके शब्दों में, "मुंबई में रहना आसान नहीं है। इसमें पैसे लगते हैं। मेरे लिए, रहने का मंथली खर्च 1 लाख से 1.5 लाख रुपये था, जिसमें किराया और बाकी सब कुछ शामिल था, जो आसान नहीं था। इसके अलावा, जब मैं नैगांव (मुंबई) में शूटिंग कर रही होती हूं, तो मैं ज़ियाना को नैनी के साथ अकेला नहीं छोड़ना चाहती। यह बेहद मुश्किल होता था। घर वापस आना और अपना खुद का काम शुरू करना पूरी तरह से प्लान्ड था। यह कोई जल्दबाज़ी में लिया गया फ़ैसला नहीं था।" चारु ने अपने काम को लेकर कहा कि वह किसी बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग नहीं कर रही हैं और वह डेली सोप नहीं कर सकतीं। चारु ने कहा कि बीकानेर में वह अपनी बेटी को अपने माता-पिता के साथ छोड़ सकती हैं। वह बीकानेर में अपना खुद का घर खरीदने की भी योजना बना रही हैं, लेकिन फिलहाल वह अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। ये भी पढ़ें: