कान्स 2025: आलिया भट्ट 'गुच्ची' साड़ी-गाउन में दिखीं स्टनिंग, येलो ड्रेस में बिखेरी फॉर्मल वाइब्स
कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने दूसरे लुक के लिए आलिया भट्ट ने 'गुच्ची' साड़ी चुनी थी, जिसमें वह काफी स्टनिंग लग रही थीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना शानदार डेब्यू किया। अपने पहले दिन उन्होंने क्लासी गाउन पहना था। हालांकि, उनका दूसरा लुक काफी इम्प्रेसिव था। उन्होंने इवेंट के लिए 'गुच्ची' का गाउन पहना था, जो साड़ी की तरह लग रहा था। इसके अलावा, वह एक येलो कलर के आउटफिट में भी नजर आई, जिसमें वह बेहद क्लासी लग रही थीं। आलिया ने अपने लुक को मिनी हैंडबैग और कूल सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था। व्हाइट पंप्स ने उनके लुक में परफेक्ट वेस्टर्न टच एड किया था। आलिया ने अपनी ब्राइट ड्रेस के साथ ग्लैम मेकअप किया था, जिसमें रेड ड्रेस भी शामिल थी।