Cannes 2025: इन्फ्लुएंसर नैन्सी त्यागी ने दूसरी बार लिया फेस्टिवल में हिस्सा, खुद के बनाए ग्रीन ह्यूड गाउन में आईं नजर
कान्स 2025 में भी इन्फ्लुएंसर नैन्सी त्यागी ने अपने खुद के बनाए गाउन में एंट्री ली, जिसमें वह अच्छी लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।
दिल्ली की फैशन इन्फ्लुएंसर नैन्सी त्यागी 2024 में तब सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में शानदार डेब्यू किया था। उनकी पिंक रफल्ड फ्लोर लेंथ ड्रेस ने हर किसी का दिल जीत लिया था, जिसका वजन 20 किलो था। अब, 2025 में फिर से नैंसी कान्स में दिखाई दीं। फेस्टिवल में शामिल होने का यह उनका दूसरा मौका था। जब नैन्सी त्यागी ने कान्स 2024 में रच दिया था इतिहास बता दें कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली नैन्सी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में तहलका मचा दिया था। उन्होंने एक खूबसूरत फ्रिल्ड गाउन पहना था, जिसमें वह किसी एनिमेटेड डिज्नी फिल्म की राजकुमारी की तरह दिख रही थीं। नैन्सी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बारे में भी लिखा था कि उनकी गुलाबी ड्रेस को बनाने में 30 दिन लगे थे। ये भी पढ़ें: