कनाडा सरकार ने लॉरेंस गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित किया, धमकी और उगाही के आरोप
Lawrence Gang Canada: कनाडा सरकार ने सोमवार को बड़ा एक्शन लेते हुए लॉरेंस गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। बता दें पिछले काफी समय से कनाडा में कंजर्वेटिव और एनडीपी के नेता लॉरेंस गैंग को आतंकवादी संगठन घोषित करने की मांग कर रहे थे। इसके पीछे कनाडा सरकार ने बताया कि इस गैंग द्वारा पिछले काफी समय लोगों को निशाना बनाकर हत्याओं और जबरन वसूली के लिए करने का आरोप लगे हैं।