By Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ आज देश में 5 राज्यों की 15 विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शाम 5 बजे तक मतदान संपन्न हो चुके हैं। इन चार राज्यों में पंजाब, केरल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की 15 विधानसभा सीट शामिल थी। वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह से जारी वोटिंग पुरी हो चुकी है।
यूपी में 7 पुलिस अधिकारी सस्पेंड
यूपी उपचुनाव में सीसामऊ और कुंदरकी जैसी सीटों पर बवाल की खबर है। सपा ने इसे लेकर चुनाव आयोग को शिकायत की है। वहीं अलग अलग माध्यमों से गड़बड़ी मिलने के बाद चुनाव आयोग ने 7 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया है। सस्पेंड पुलिस अधिकारी में कानपुर के सीसामऊ में 2 पुलिस अधिकारी सस्पेंड किये गये हैं। वहीं मुरादाबाद में 3 पुलिस अधिकारी निलंबित किये गये हैं। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 2 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।
दोपहर 1 बजे तक विधानसभा उपचुनावों में मतदान प्रतिशत
पलक्कड़ (केरल): 40.16% केदारनाथ (उत्तराखंड): 34.40%
पंजाब की 4 सीटों पर उपचुनाव प्रतिशत
डेरा बाबा नानक : 40.40% बरनाला : 28.10% चब्बेवाल : 27.95% गिद्दड़बाहा: 50.09%
उत्तर प्रदेश 9 सीटों पर उपचुनाव प्रतिशत
कुंदरकी : 41.01% करहल : 32.29% कटेहरी : 36.54% गाजियाबाद : 20.92% सिशामऊ : 28.50% मीरापुर: 36.77% मझावन: 31.68% खैर : 28.80% फूलपुर : 26.67% https://twitter.com/ANI/status/1859149536125743144
नांदेड़ में 1 बजे तक 27.25% मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक, महाराष्ट्र के नांदेड़ में लोकसभा उपचुनाव के लिए दोपहर 1 बजे तक 27.25% मतदान दर्ज किया गया। https://twitter.com/ANI/status/1859147938515280076 यूपी उपचुनाव में बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कुंदरकी और सिशामऊ में फर्जी मतदान का आरोप लगाया है। वहीं सपा ने यूपी की सभी 9 सीटों पर पुलिस द्वारा मतदान को प्रभावित करने का दावा किया। https://twitter.com/ani_digital/status/1859152402705764834
सुबह 9 बजे तक विधानसभा उपचुनावों में मतदान प्रतिशत
पलक्कड़ (केरल): 12.63% केदारनाथ (उत्तराखंड): 4.30%
पंजाब की 4 सीटों पर उपचुनाव प्रतिशत
चब्बेवाल: 4.15% गिद्दड़बाहा : 15.11% डेरा बाबा नानक: 9.70% बरनाला : 6.80%
उत्तर प्रदेश उपचुनाव
गाजियाबाद: 5.36% सिशामऊ : 5.73% मझावन : 10.55% मीरापुर: 13.01% खैर: 9.03% फूलपुर: 8.83% कुंदरकी: 13.59% करहल : 9.67% कटेहरी : 11.48% https://twitter.com/ANI/status/1859088718503837885
नांदेड में सुबह 9 बजे तक 6.03% मतदान
चुनाव आयोग के मुताबिक,महाराष्ट्र के नांदेड़ में लोकसभा उपचुनाव के लिए सुबह 9 बजे तक 6.03% मतदान दर्ज किया गया। https://twitter.com/ANI/status/1859086479164928237
उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव
उत्तर प्रदेश की मीरापुर, कटेहरी, करहल, गाजियाबाद, मझावां, खैर, सीसामऊ, फूलपुर और कुंदरकी पर सुबह से ही मतदान हो रहे हैं। इन 9 सोटों पर 90 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। गाजियाबाद सीट पर 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
पंजाब, केरल और उत्तराखंड में उपचुनाव
यूपी के अलावा पंजाब की चार विधानसभा सीट-डेरा बाबा नानक, चब्बेवाला, बरनाला और गिद्दड़बाहा पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। वहीं केरल की पलक्कड़ और उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर भी मतदान हो रहे हैं। बता दें कि केदारनाथ सीट जुलाई में वहां के बीजेपी से मौजूदा विधायक के निधन के बाद खाली हो गई थी।
नांदेंड लोकसभा सीट पर उपचुनाव
महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी आज मतदान हो रहा है। कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी। बता दें कि चव्हान के सांसद बनने के सिर्फ दो दिन में निधन हो गया था। इस बार कांग्रेस ने चव्हाने के बेटे को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी की तरफ से संतुक हंबार्डे चुनावी मैदान में है।
ये भी पढ़ेंः Maharahstra-Jharkhand Elections 2024: सचिन ने पत्नी और बेटी के साथ किया मतदान, दोनों राज्यों में सुबह से वोटिंग जारी